रोहतक से हिसार के लिए 88 बस रवाना: रैली के लिए लोकल रूट काटे, रिजर्व बसों को भी किया शामिलl

14/April/2025 Fact Recorder

रोहतक डिपो पर बस का इंतजार करते यात्री।

रोहतक डिपो से हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए 88 बसों को रवाना किया गया है। इन बसों में कुछ लोकल रूट की बस है, जबकि कुछ बस रिजर्व होने के कारण उन्हें भेजा गया है। इन बसों को डिपो के अलावा कुछ गांवों से रवाना किया गया है।

रोहतक डिपो में 180 बस बजाई जा रही है, जिनमें किलोमीटर स्कीम की 42 बस शामिल है। रोजाना 170 के करीब बसों का संचालन किया जाता है, जिनमें कुछ बस लोकल रूट पर कॉलेज आने वाले छात्रों के लिए चलाई जाती है। आज छुट्‌टी होने के कारण इन बसों को हिसार के लिए रवाना किया गया है।रोहतक डिपो में खड़ी रोडवेज बस।

पीएम की रैली के लिए 174 बस रवाना पीएम की रैली के लिए भाजपा की तरफ से 174 बसों को रवाना करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए ब्लॉक के हिसाब से कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 88 बस रोडवेज से मिली, जबकि 86 बस प्राइवेट लगाई गई है, ताकि पीएम रैली में भाजपा अधिक से अधिक संख्या दिखा सके।

ब्लॉक के हिसाब से रवाना की बस भाजपा की तरफ से कलानौर विधानसभा क्षेत्र से रेनू डाबला की अगुआई में 33 बस, राजकुमार फौजी की अगुआई में 20 बसों को लेकर जाने की जिम्मेदारी तय की थी। वहीं मेयर रामअवतार वाल्मीकि के नेतृत्व में 32 बस पीएम रैली के लिए रवाना हुई। गरनावठी मंडल अध्यक्ष भूप सिंह के नेतृत्व में 10, सुनारिया मंडल अध्यक्ष दिनेश धनखड़ के नेतृत्व में 5 बस रवाना हुई।

किलोई विधानसभा से मंजू हुड्डा की अगुआई में 26 बस, महम विधानसभा से दीपक हुड्डा के नेतृत्व में 36 बस, मंगलसेन मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू के नेतृत्व में 6 और मंडल अध्यक्ष शूरसेन रॉकी सहगल के नेतृत्व में 6 बसों को हिसार में पीएम की रैली के लिए रवाना किया गया।रोहतक डिपो में खड़ी रोडवेज बस।

यात्रियों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना लोकल रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं मिली। वहीं दोपहर को कुछ बस वापस लौटकर आएंगी तो यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। शाम 4 बजे के बाद व्यवस्था पहले की तरह होने की उम्मीद है।

180 में से 88 बस की हिसार रवाना रोडवेज डिपो के सुपरिटेडेंट हंसराज ने बताया कि डिपो में 180 बस है, जिसमें से 88 बसों को हिसार के लिए भेजा गया है। इन बसों में कुछ बस यात्रियों को छोड़कर वापस आ जाएंगी। जिन लोकल रूटों पर दो से तीन बस थी, उनमें से एक बस का रूट हटाया गया है। छुट्‌टी होने के कारण गांवों से कॉलेज के चल रही बसों को भी हिसार भेजा गया है। इनमें कुछ रिजर्व बस भी शामिल है। यात्रियों के लिए रूटों पर बस चल रही है। किसी को कोई परेशानी होने नहीं दी जा रही।