एफडीडीआई में पत्रकारों से बात करते हुए कार्यकारी निदेशक सरिता दूहन।
रोहतक में स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) फुटवियर के क्षेत्र में देश का नंबर वन इंस्टीट्यूट है। देश में कुल 12 FDDI है, जिनमें से एक रोहतक में है। वहीं 7 एक्सीलेंस सेंटर भी देशभर में बनाए गए है, जिनमें से एक रोहतक में बनाया गया
।
FDDI की कार्यकारी निदेशक सरिता दूहन ने बताया कि एक्सीलेंस सेंटरों की अलग-अलग थीम रखी गई है और रोहतक सेंटर की थीम नॉन लेदर है। देशभर के 12 FDDI के लिए ऑल इंडिया लेवल पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसे पास करने वाले युवा किसी भी इंस्टीट्यूशन में एडमिशन ले सकते है।

पत्रकारों से बात करते हुए FDDI की कार्यकारी निदेशक सरिता दूहन।
इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस का मिला दर्जा सरिता दूहन ने बताया कि FDDI देश का नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूट है। जिसे पार्लियामेंट्री एक्ट 2017 के तहत इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस का दर्जा मिला हुआ है। यह मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्री के अधीन कार्य करता है। FDDI फुटवियर के साथ फैशन के कोर्स भी आमंत्रित करता है।
वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूट बनाना लक्ष्य सरिता दूहन ने बताया कि FDDI इनोवेशन एंड रिसर्च को बढ़ावा देता है। इसे वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करना ही उनका लक्ष्य है। FDDI बैचलर व मास्टर प्रोग्राम ऑफर करता है। यहां हाईटेक लैब है, जो युवाओं को इंडस्ट्री स्थापित करने के प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाता है।

पत्रकारों से बात करते हुए FDDI की कार्यकारी निदेशक सरिता दूहन।
डायबिटिक मरीजों के लिए डिजाइन किए फुटवियर सरिता दूहन ने बताया कि FDDI के एक स्टूडेंट ने डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसा फुटवियर डिजाइन किया है जो उनके पैरों को आराम देगा और चलने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। डॉक्टरों की मौजूदगी में इसे तैयार किया है, जिसका प्रोटोटाइप बन चुका है और इंडस्ट्री के साथ टाइअप करके इसे मार्केट में लाया जाएगा। इसको लेकर रिसर्च की गई है, जिसमें 60 प्रतिशत तक डायबिटीज मरीज को आराम मिला है।
देश में पहली बार बनाया डायबिटिक फुटवियर सरिता दूहन ने बताया कि देश में पहली बार डायबिटिक मरीज के लिए फुटवियर डिजाइन किया गया है। अभी तक कहीं भी ऐसा नहीं हुआ है। इसके साथ ही पोस्ट प्लास्टर इंजरी फुटवियर डिजाइन किया है, जिसका भी प्रोटोटाइप बन चुका है। वहीं जीपीएस व सेंसर वाले फुटवियर के डिजाइन पर काम चल रहा है।











