रोहतक में मेयर के कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री अरविंद शर्मा व कृष्ण लाल पंवार।
हरियाणा के रोहतक जिले में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की मेयर रामअवतार वाल्मीकि के पदभार ग्रहण समारोह में बोलते हुए जुबान फिसल गई। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक की जनता ने रामअवतार को अब वाल्मीकि बना दिया। इसके बाद बात को संभालने के चक्कर में रामअ
।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का बहुत बड़ा नाम है, वैसे ही रामअवतार वाल्मीकि को भी बड़ा काम करना चाहिए। रामअवतार वाल्मीकि को खरा सोना जनता ने बनाया है। गलती से उनके मुंह से जो निकला है, उसके भी कुछ ना कुछ मायने होंगे। रामअवतार को अब काम करके दिखाना होगा, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री अरविंद शर्मा।
मेयर के साथ सांसद की भी दादा लाई सीट डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर गौर किया जाए तो मेयर की सीट तो दादालाई रोहतक की है। थोड़ी सी मेहनत अगर कर लें तो संसद सीट भी दादालाई है, उसे कोई छीन नहीं सकता। इस बार तो सीट निकाल दी, लेकिन आगे फिर भाजपा की सीट होगी। रोहतक शहर, महम, कलानौर की सीट कभी जिंदगी में भाजपा के हाथ से नहीं जा सकती, बस एकजुट होकर निशाना लगाने की जरूरत है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में लोगों को बहकाया डॉ. अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोगों को बहकाते हुए चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के लोग अपनी जेब में फीता रखते थे, अपनी छाती नाप रहे थे। लोगों को गुमराह किया गया। उस समय भी हमने कहा था कि कांग्रेस का राज अब कभी नहीं आने वाला। आज पूरा देश भगवा हो गया है। जब जनता मिलकर चलेगी तो जीत अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री कृष्णलाल पंवार।
6 माह में सड़कों की हालत होगी ठीक डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पूरा देश विकसित भारत की तरफ बढ़ रहा है। अगले छह माह के अंदर प्रदेश की सभी सड़कों को सुधारा जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण की बात हो या सड़कों की मरम्मत करने की बात हो, पूरा कार्य अगले 6 माह के अंदर पूरा होगा। लोगों को सड़कों की बेहतर सुविधा दी जाएगी।
जिला बार का तोड़ा किला डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन में पिछले 15 साल से काबिज एक पार्टी के लोगों का सफाया किया गया। जहां 15 साल से कांग्रेस का कब्जा था, आज उनका किला तोड़ते हुए भगवा लहराया गया है। आज बार भी भगवा हो गई है। वहीं, रोहतक में दूसरी बार मेयर बनाने में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल का बड़ा योगदान रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते पार्षद।
20 साल के लिए किराये पर दिए जाएंगे सरकारी मकान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सोनीपत से एक पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसके चलते सरकारी मकान 20 साल के लिए किराये पर दिए जाएंगे। सीएम ने पहले जैसे 100 दिन का एजेंडा रखा था, वैसे ही 100 दिन का एजेंडा अब रखा गया है, जिसमें एक हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी खोली जाएंगी। अगले 5 साल में दो लाख नौकरी व एक हजार गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने का प्रयास है।
प्रदेश में 19 हजार तालाब मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेशभर में 19 हजार तालाब है, जिसमें से 22 तालाबों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही खनन को लेकर अब तक 1661 गाड़ियों के चालान किए गए है, जिनसे 12 करोड़ रुपए रेवेन्यू प्राप्त किया है। खनन के मामले में अगर कोई अधिकारी भी शामिल मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में मंत्री अरविंद शर्मा का स्वागत करते मेयर रामअवतार वाल्मीकि।
कांग्रेस की हालत हो चुकी खराब मंत्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब हो चुकी है। यही कारण है कि आज तक कांग्रेस विपक्ष का नेता भी नहीं बना पाई। पूरा सेशन बिना विपक्ष के नेता ही समाप्त हो गया। कांग्रेस के लोगों से बात करवा लो, लेकिन अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा। लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ा है और इसी का परिणाम है कि आज भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है।












