Rohtak attack house Shimli Sahil Shivaji Colony Police Station ASI Praveen Haryana | रोहतक में घर में घुसकर परिवार पर फरसे से हमला: मामूली सी कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम, जाने से मारने का प्रयास – Rohtak News

रोहतक में युवक पर हमला करने का शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया।

रोहतक जिले के गांव शिमली में देर रात एक परिवार के ऊपर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरसे व लाठी डंडों से वॉर किया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पीड़ित साहिल ने बताया कि देर रात वह खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था। घर पास ही ताऊ का लड़का मनीष बाइक से जा रहा था। मनीष ने बाइक रोककर उसके साथ गाली गलौच की। इसी दौरान दूसरे ताऊ के लड़के कर्मबीर व देवेंद्र भी वहां पहुंच गए। वह अनहोनी के डर से जब वहां से चलने लगा तो तीनों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया।

घर में घुसकर युवक पर हमला करते हुए। (प्रतीकात्मक)

घर में घुसकर युवक पर हमला करते हुए। (प्रतीकात्मक)

पुलिस को सूचना दी तो घर में घुसे आरोपी साहिल ने बताया कि मामले के बारे में जब डायर 112 पर सूचना दी तो उसके 5 मिनट बाद ही आरोपी उसके घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से मनीष ने फरसे से वॉर कर दिया। वहीं, संदीप ने पिता महाबीर पर फरसे से वॉर किया। जबकि ताई कमला ने मां अनिता को पकड़ लिया। इसी बीच ताऊ कपूर डंडा लेकर आया और पिता महाबीर के साथ मारपीट करने लगा।

ग्रामीणों ने आरोपियों के चंगुल से बचाया साहिल ने बताया कि सभी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। उनके शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्होंने आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए है। उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है।

पुलिस मामले में कर रही जांच शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने बताया कि परिवार पर जानलेवा हमला करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर पूछताछ की जाएगी।