वैलेंटाइन वीक में रितेश देशमुख का रोमांटिक पोस्ट, बोले— ‘24 साल पहले हमारे दिल मिले और फिर कभी जुदा नहीं हुए’

12 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट साझा कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

रितेश और जेनेलिया की शादी को 14 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों की पहली मुलाकात आज से 24 साल पहले हुई थी। करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। अब रितेश ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली मोहब्बत के अहसास को शब्दों में बयां किया है।

‘तुम मेरी सबसे सेफ जगह हो’

रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“ठीक 24 साल पहले हमारे दिल एक-दूसरे से मिले और फिर कभी अलग नहीं हुए। तुम मेरी सबसे सेफ जगह हो, मेरा सबसे वाइल्ड एडवेंचर हो और मेरा वो सबसे प्यारा सपना हो, जो सच हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा,
“हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद। मेरी दोस्त, मेरी लवर, मेरी बाइको (पत्नी)। मैं तुमसे बहुत, बहुत ज्यादा प्यार करता हूं।”

फैंस ने लुटाया प्यार

रितेश की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस जोड़ी को ‘परफेक्ट कपल’ और ‘रियल लव गोल्स’ बता रहे हैं।

रितेश देशमुख के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख पिछली बार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इन दिनों वह फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के निर्देशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के मई 2026 में रिलीज होने की संभावना है।