![]()
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मिलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को रेवाड़ी में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान शहीद के परिजनों ने मंत्री के सामने दो मांगें रखीं।
।
मंत्री ने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर कई नागरिकों की जान बचाई। भारत उनके इस सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
परिजनों ने मंत्री के सामने दो मांगें रखीं
इस दौरान शहीद के परिजनों ने मंत्री के सामने दो मांगें रखीं। पहली मांग रेवाड़ी में शहीद के नाम से एक चौक बनाने की थी। दूसरी मांग माजरा एम्स का नाम अमर शहीद सिद्धार्थ यादव के नाम पर रखने की थी। भूपेंद्र यादव ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने इन मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।











