Rewari-synthetic-track-approval-rao-tularam-stadium-health-minister-aarti-singh-update | रेवाड़ी में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: स्टेडियम में 9.70 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार – Bawal News

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के प्रयासों से रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। अब रेवाड़ी के एथलेटिक खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए गुरुग्राम, सोनीपत सहित अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि हरियाणा सरकार ने रेवाड़

सबसे ज्यादा फीमेल एथलीट को लाभ

एक जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में प्रत्येक दिन करीब 450 खिलाड़ी अपने सपनों की दौड़ लगाते हैं, ताकि इंटरनेशनल स्तर पर रेवाड़ी व हरियाणा के साथ देश का नाम रोशन कर सकें। इनमें से पचास फीसदी से ज्यादा महिला एथलीट हैं, क्योंकि तमाम बड़ी प्रतियोगिताओं में दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक ही मिलता है, ऐसे में खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर की प्रैक्टिस के लिए मजबूरी में अन्य जिलों का रुख करते थे।

सबसे बड़ी परेशानी लड़कियों के सामने थी, लेकिन अब सिंथेटिक ट्रैक मिलने से खिलाड़ियों के सपने को उड़ान मिलती हुई दिखाई देगी।

रेवाड़ी का राव तुलाराम स्टेडियम।

रेवाड़ी का राव तुलाराम स्टेडियम।

खिलाड़ी होने के नाते आरती राव ने समझा दर्द

बता दे आरती ने राव ने स्टेडियम के 400 मीटर ट्रैक को बनवाने का प्रयास उस समय शुरू किया था, जब वह भाजपा की एक कार्यकर्त्ता थीं। उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे और अब वह रेवाड़ी के खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक देने में कामयाब हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने ट्रैक की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करके रेवाड़ी जिला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तरासने में सफल होंगे।