Rewari-police-arrests-minor-liquor-shop-robbery-four-lakh-cash-looted-update | धारूहेड़ा में 4 लाख की लूट में नाबालिग गिरफ्तार: शराब ठेके से 5 बदमाशों ने उठाया था बैग, अन्य की तलाश जारी – Bawal News

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने शराब ठेके पर हुई लूट के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने के बाद फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

गाड़ी में कैश कलेक्शन के लिए गया था

जांचकर्ता ने खलियावास धारूहेड़ा के सौरव की शिकायत में बताया था कि वह एक शराब ठेकेदार के पास कैश कलेक्शन का काम करता है। 23 व 24 मार्च को गांव खिजूरी के शराब ठेके पर पिकअप गाड़ी में कैश कलेक्शन के लिए गया था। जब ठेके का सेल्समैन विकास कैश लेकर गाड़ी के पास आया, तभी दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने सौरव और विकास के साथ मारपीट की।

गाड़ी का शीशा तोड़ उठाया बैग

इसके बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर करीब 4 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए-II धारूहेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।