![]()
रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित हीरो कंपनी का प्लांट। फाइल फोटो
हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित HERO कंपनी की पुरानी वर्कशॉप में रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग लगने के कारण वर्कशॉप की छत गिर गई। दमकल टीमों ने रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया। घटना के दौरान 1 कर्मचारी के मिसिंग होने की सूचना है।
।
रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित HERO कंपनी की पुरानी वर्कशॉप में आग लग गई। इस वर्कशॉप को आजकल कर्मचारी खाली समय में रेस्ट करने के लिए यूज करते थे। जहां पर आग लगने के कारण कंपनी में भगदड़ मच गई। आग पर दमकल को सूचित किया गया और रेस्ट एरिया से कर्मचारियों को निकाला गया।
आग से गिरी वर्कशॉप की छत
दमकल की टीमों ने आगे पर काबू पाने का प्रयास किया इसी दौरान वर्कशॉप की छत गिर गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान एक कर्मी के मिसिंग होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।











