![]()
हरियाणा के रेवाड़ी में 11 किसानों के खेतों से ट्यूबवैल पर बिजली केबल चोरी हो गई। चोरों ने करीब 450 मीटर केबल चोरी की है। जिससे किसानों को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 2 माह के दौरान तीसरी बार केबल चोरी की वारदात हुई है।
।
इन किसानों के खेत में हुई चोरी
रेवाड़ी के जौनावास गांव निवासी किसान देवदत्त यादव ने बताया कि उनके ट्यूबवैल से 50 मीटर केबल चोरी हुई है। वहीं उनके पड़ोसी किसान सरजीत के खेत से 20 मीटर, विक्रम के खेत से 50 मीटर, पतराम के खेत से 60 मीटर, अनिल कुमार के खेत से 35 मीटर, अजय के खेत से 40 मीटर, राकेश के खेत से 30 मीटर, किशोर के खेत से 35 मीटर, रामचंद्र के खेत से 40 मीटर, बनवारी के खेत से 55 केबल चोरी हुई है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के गांव बालियार खुर्द गांव में भी किसान प्रताप सिंह के खेत से 50 मीटर केबल चोरी हुई है।
2 बार केबल, एक बार ट्रांसफार्मर चोरी
2 माह के दौरान धारूहेड़ा क्षेत्र में किसानों के खेतों से 2 बार केबल चोरी हो चुकी हैं। वहीं एक बार ट्रांसफॉर्मर चोरी हो चुके हैं। तीनों ही घटनाओं में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। कोई भी केस पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। जिसके चलते किसानों में रोष बना हुआ है। खास बात यह है कि हर बार 10 किसानों के यहां चोरी हुई है।











