Rewari, Cyber Police Arrests, Parcel Scam Gang Member | ‌Bawal News | रेवाड़ी में साइबर ठगी में चौथा आरोपी गिरफ्तार: महिला से 1.40 लाख ठगे, पार्सल का झांसा देकर पैसे खातों में करवाए ट्रांसफर – Bawal News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा।

रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने पार्सल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के धौलपुर जिले के कुमरपुरा गांव का रहने वाला शेर सिंह उर्फ शेरा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल में हैं।

भाकली की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मामला 15 दिसंबर को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उसका एक महंगा पार्सल आया है। इसके लिए 42 हजार रुपए टैक्स देना होगा। महिला ने तीन बार में यह राशि ट्रांसफर कर दी।

महिला से 1.40 लाख ठगे

इसके बाद आरोपियों ने कहा कि पैसे गलत खाते में गए हैं। पैसे वापस पाने के लिए दूसरे खातों में राशि ट्रांसफर करनी होगी। इस तरह आरोपियों ने महिला से कुल 1 लाख 40 हजार 900 रुपए ठग लिए।

पुलिस ने पहले ही धौलपुर के दीवानपुरा जखा गांव के सचिन मीना और संजीत मीना तथा सुनकई गांव के सतेन्द्र मीना उर्फ अच्छु को गिरफ्तार कर लिया था। अब चौथे आरोपी शेर सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।