Rewari-cm-flying-squad-raids-metal-factory-missing-fire-noc-pollution-certificates-update | रेवाड़ी में अवैध मेटल फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की रेड: जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, नोटिस जारी, दो भट्टियां मिली चालू – Bawal News

रेड के दौरान जांच करती सीएम फ्लाइंग।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नसियाजी रोड स्थित शांति नगर में एक मेटल फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। फैक्ट्री में जांच के दौरान फायर एनओसी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र समेत कई जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। टीम को फैक्ट्री में दो भट्टियां चालू म

सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डालने का आरोप

जानकारी के अनुसार छापेमारी में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एएसआई कर्मपाल, मनोज व सचिन के अलावा प्रदूषण के एसडीओ सुधीर बलहारा, नगर परिषद से लाइसेंस क्लर्क हरकेश, बिजली निगम के एसडीओ मनीष , दमकल विभाग मामचंद सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे। इस इलाके में पहले भी कई फैक्ट्रियों पर सीवरेज लाइन में केमिकल युक्त पानी डालने के आरोप लगते रहे हैं।

फैक्ट्री दूसरी जगह शिफ्ट करने के थे निर्देश

फैक्ट्रियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात भी हुई थी, लेकिन अभी भी यहां कई मेटल फैक्ट्रियां चल रही हैं। अगर फैक्ट्री संचालक तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह सवाल भी उठ रहा है कि जब प्रदूषण विभाग का दफ्तर, नगर परिषद और दमकल विभाग पास में ही हैं, तो वे समय पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। आखिरकार सीएम फ्लाइंग को ही कार्रवाई करनी पड़ती है।