![]()
रेवाड़ी जिले में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA मोहित जैन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिति का सहयोजित सदस्य नियुक्त किया है। मोहित जैन कर और अनुपालन सेवाओं के विशेषज्ञ हैं। ICAI की AI समिति का मुख्य उद्देश्य चार्टर्ड अक
।
लेखा और ऑडिट पेशे को नियंत्रित
वर्ष 2025-26 में ICAI का प्रतिनिधित्व उत्तर भारत से CA चरणजोत सिंह नंदा प्रेसिडेंट के रूप में कर रहे हैं। ICAI भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का प्रमुख पेशेवर संस्थान है। यह लेखा और ऑडिट पेशे को नियंत्रित करता है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
पदाधिकारियों का जताया आभार
इस नियुक्ति पर मोहित जैन ने ICAI प्रमुख और समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। रेवाड़ी इकाई के सचिन भूटानी, अनु जैन, साहिल मेहंदीरत्ता, सतीश यादव और प्रभाव अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने मोहित जैन को समिति में अपना पूर्ण योगदान देने की प्रेरणा दी।












