![]()
रेवाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवार को टक्कर।
हरियाणा के रेवाड़ी में मलेशियावास गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्रत्यक्षदर्शी ने रेवाड़ी के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
।
रेवाड़ी के कोसली गांव निवासी राजदेवी ने बताया कि वह 31 मार्च को खेत में काम कर रही थी। उसने खेत से लेने के लिए अपने बेटे अंकित को बुलाया था। जो बाइक पर सवार होकर आ रहा था, रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। कोसली निवासी प्रत्यक्षदर्शी नीरज ने डॉयल 112 पर तुरंत कॉल कर अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद कोसली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया तो वे रेवाड़ी के निजी अस्पताल ले गई, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
कर लिया है मामला दर्ज: ASI नसीब
कोसली थाना के जांच अधिकारी ASI नसीब सिंह ने बताया कि पीड़ित राजदेवी की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के एरिया में लगे CCTV तलाशे जा रहे हैं, जिससे कि आरोपी की पहचान की जा सके।











