![]()
रेवाड़ी पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने बाइक चोरी के 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बोलनी गांव निवासी प्रवीन के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में चोरी की गई को पहले ही बरामद कर लिया था।
।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि बैरियावास गांव निवासी विशाल यादव ने शिकायत देते हुए बताया था कि 25 जनवरी को उसने नेहरू पार्क के पास खड़की की थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने एक युवक को बिना डॉक्यूमेंट की बाइक के साथ पकड़ा था। जिसमें पता लगा था कि उसने यह बाइक बोलनी निवासी प्रवीन से ली थी। जिस पर पुलिस ने प्रवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मॉडल टाउन थाना SHO विद्यासागर ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था। जिसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बाइक को बरामद कर लिया गया है।












