![]()
लापता हुए 10 साल के हिमांशु का फाइल फोटो।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल में एक 10 साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चा स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस बच्चे का तलाश में जुट गई है।
।
जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार का बेटा हिमांशु 5 अप्रैल को स्कूल गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा। पिता ने बावल थाना में शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने पहले खुद बच्चे की तलाश की। आसपास के इलाकों में पता किया।
पिता को अपहरण की आशंका
रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। धर्मेंद्र कुमार वर्तमान में नैचाना रोड बावल में किराए के मकान में रहते हैं। पिता को आशंका है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है। उन्होंने बावल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही हिमांशु को ढूंढ निकालने का आश्वासन दिया है।











