इस्लामाबाद: 11 Apr 2026 Fact Recorder
International Desk : ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ईरानी संसद के स्पीकर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत पाकिस्तान सेना प्रमुख द्वारा किया गया।
जिस विमान से स्पीकर पहुंचे, वह सिर्फ एक साधारण यात्रा का माध्यम नहीं था, बल्कि एक मजबूत संदेश भी लेकर आया था। विमान के अंदर का दृश्य बेहद मार्मिक था। हर सीट के पीछे मासूम बच्चों की तस्वीरें लगाई गई थीं, और उनके साथ स्कूल बैग और जूते भी रखे गए थे। यह सामान उन बच्चों का बताया जा रहा है, जो युद्ध में मा*रे गए।
इस व्यवस्था का उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि युद्ध का सबसे बड़ा खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ता है। स्पीकर ने इस विमान की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए एक संक्षिप्त संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने इस घटना की ओर इशारा किया।
जानकारी के अनुसार, युद्ध के शुरुआती दिनों में एक स्कूल पर मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मा*रे गए, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। वे अपने कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ। उसी दर्दनाक घटना की याद में विमान के अंदर यह दृश्य तैयार किया गया।
यह घटना सिर्फ एक राजनीतिक दौरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए एक गहरा मानवीय संदेश भी है।













