शादी सीजन में राहत: सोना–चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ता, जानें आपके शहर के ताजा रेट

18 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सर्राफा बाजार में गिरावट जारी है। सोना और चांदी लगातार तीसरे कारोबारी दिन सस्ते हुए हैं। राजधानी बाजार में पिछले दो सत्रों में 24 कैरेट सोना ₹3,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹3,260 तक टूट चुका है। 18 फरवरी को भी दोनों कैरेट के दामों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की अतिरिक्त गिरावट दर्ज की गई।

आपके शहर में आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
Chennai₹1,56,210₹1,43,190₹1,22,490
Mumbai₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Delhi₹1,54,340₹1,41,490₹1,15,790
Kolkata₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Bengaluru₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Hyderabad₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Kerala₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Pune₹1,54,190₹1,41,340₹1,15,640
Vadodara₹1,54,240₹1,41,390₹1,15,690
Ahmedabad₹1,54,240₹1,41,390₹1,15,690
Jaipur₹1,54,340₹1,41,490₹1,15,790
Lucknow₹1,54,340₹1,41,490₹1,15,790

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। तीन दिनों में चांदी ₹15,100 प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें ₹100 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

वायदा कारोबार में भी दबाव देखने को मिला। मंगलवार को सोना 1.44% गिरकर ₹1,52,532 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2% से अधिक टूटकर लगभग ₹2.33 लाख प्रति किलोग्राम पर रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा डॉलर की चाल और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। फिलहाल शादी सीजन में खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर है।