20 Feb 2025: Fact Recorder
Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony : शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। रामलीला मैदान में हुए समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होने के लिए पहुंचे।
राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है। शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ ही 6 चेहरे कैबिनेट मंत्री भी बनने वाले हैं। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज सिंह और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद?
शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ। समारोह में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फाडनविस, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के उप उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राजस्थान के सीएम भजन लाल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे।
दिलचस्प बात ये है कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मंच पर मौजूद थी।
