![]()
लोहगढ़ हेड में पानी की उपलब्धता देखते राजस्थान के सीएम।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को डबवाली क्षेत्र के लोहगढ़ हेड का दौरा किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद थे। लोहगढ़ हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने लो
।
उन्होंने अधिकारियों के साथ नहरी जल प्रबंधन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। किसानों को पानी की आपूर्ति और भविष्य की जल चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। सीएम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए।
जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को नहरों की समय पर सफाई और मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर उपस्थित किसानों और ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं। सीएम ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।












