कैथल होटल में छापा, आ*पत्तिजनक हालत में 2 युवक-2 युवतियां गिरफ्तार

कैथल होटल में छापा, आ*पत्तिजनक हालत में 2 युवक-2 युवतियां गिरफ्तार

16 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk : कैथल: होटल में छापा, अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ – दो युवक और दो युवतियां आ*पत्तिजनक हालत में पकड़े गए                                                                                        कैथल। ढांड रोड स्थित बेस्ट होटल में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक कार्य का खुलासा किया। महिला थाना पुलिस ने सोमवार को हुई इस कार्रवाई में दो युवतियों और दो युवकों को आ*पत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में बाहरी जिलों से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। ग्राहकों से मिलने वाली रकम के हिसाब से युवतियों को भुगतान किया जाता था।

महिला थाना एसएचओ वीना के नेतृत्व में पुलिस टीम सादे कपड़ों में होटल पहुंची और दो कमरों से चार लोगों को हिरासत में लिया। सभी को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां कैथल की निवासी नहीं हैं।

पुलिस ने होटल संचालक पुनीत, निवासी छत्ता लक्ष्मण मोहल्ला, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीरभान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छापेमारी के समय होटल मालिक मौके पर मौजूद नहीं था।