केंद्रीय मंत्री वैष्णव से मिले राणा सोढ़ी: फिरोजपुर से पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस शुरू हो, हजूर साहिब के लिए चले ट्रेनl

21/April/2025 Fact Recorder

केंद्रीय रेल मंत्री से मिले पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी।

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब विशेष रूप से फिरोजपुर क्षेत्र से जुड़ी रेल सेवा को लेकर मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने पंजाब विशे

श्री हजूर साहिब के लिए चले ट्रेन

राणा सोढ़ी ने मंत्री को बताया कि तख्त श्री हजूर साहिब पंजाबियों का विशेष धार्मिक स्थान है, जहां पंजाब और फिरोजपुर से भारी संख्या में श्रद्धालु रेल यात्रा कर माथा टेकने जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री गंगानगर से तख्त श्री हजूर साहिब तक चलने वाली ट्रेन का रूट फिरोजपुर तक बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ समय से फिरोजपुर-हरिद्वार-फिरोजपुर के बीच एक ट्रेन चलती थी जिसे बंद कर दिया गया था। इसके भी शुरू किया जाए।

फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेनों के बीच AC कोच लगाए जाएं

राणा सोढ़ी ने बताया कि पहले फिरोजपुर-हरिद्वार-फिरोजपुर के बीच एक ट्रेन चलती थी, जिसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने इस सेवा को पुनः शुरू करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेनों में एसी 3-टियर और एसी चेयर कार कोच जल्द जोड़ने की मांग रखी, जिससे यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके और वे आरामदायक यात्रा कर सकें। सोढ़ी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।