PRTC और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल

Punjab 17 Nov 2025 Fact Recorder

Punjab Desk : आज सरकारी बसों में सफ़र करने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर 12 बजे के बाद PRTC और पनबस की कोई भी बस नहीं चलेगी, क्योंकि कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

कर्मचारी किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसों के टेंडर खोले जाने का विरोध करेंगे और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाएँगे।

इसके चलते बस सेवाएँ पूरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है।