16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: प्रयागराज स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) स्टेट यूनिवर्सिटी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 5 हजार छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों में सवालों के जवाब की जगह शायरी, गाने और गालियां लिख दीं।
यूनिवर्सिटी के कुलपति अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मूल्यांकन के दौरान यह मामला सामने आया। जिन छात्रों ने ऐसा किया, उन्हें शून्य अंक देकर फेल कर दिया गया।
फेल होने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। वहीं करीब 1200 छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन भी किया है।
इस घटना के चलते विश्वविद्यालय के रिजल्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जहां 89% रिजल्ट था, वहीं इस बार यह घटकर 82% रह गया।













