प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं, महेश बाबू संग फिल्म में मचाएंगी धमाल!

प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं, महेश बाबू संग फिल्म में मचाएंगी धमाल!

04 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ भारत लौटीं, महेश बाबू संग SSMB29 में मचाएंगी धमाल                                                                                                                        एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म SSMB29 की तैयारियां जोरों पर हैं। यह फिल्म सुपरस्टार महेश बाबू की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब टीम दूसरे शेड्यूल की तैयारी में जुटी है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म की शूटिंग के लिए भारत लौट आई हैं। खास बात यह है कि इस बार वह अकेले नहीं, बल्कि अपनी बेटी मालती के साथ आई हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कर बताया कि वह हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। पहली तस्वीर में वह कार में बेटी का हाथ थामे नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में मालती गाड़ी की खिड़की से बाहर झांकती दिख रही हैं। प्रियंका ने मज़ेदार कैप्शन में लिखा, “हैदराबाद हमने कर दिखाया।”

जानकारी के मुताबिक, SSMB29 एक मेगा बजट जंगल-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसमें महेश बाबू के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभा रही हैं, जबकि आर. माधवन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे नाम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं।

पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब अगला शेड्यूल विदेश में शुरू होगा, जिसके लिए राजामौली की टीम ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। प्रियंका के भारत लौटने का यही मुख्य कारण है। इससे पहले भी वह शूटिंग के सिलसिले में भारत आई थीं, लेकिन काम खत्म होते ही वापस लौट गई थीं। इस बार उन्होंने बेटी को भी साथ लाया है क्योंकि शूटिंग की लंबी अवधि के चलते उनसे दूर रहना मुश्किल हो रहा था।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त के महीने में ही शुरू हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर महेश बाबू भी अपने किरदार के लिए कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग में जुटे हुए हैं। साथ ही ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी नजर आ सकती हैं, जो साल 2026 में रिलीज़ होगी। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल फैंस को प्रियंका और महेश बाबू की इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो न केवल विजुअली शानदार होगी बल्कि कंटेंट के मामले में भी नया अनुभव देने का वादा करती है।