प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देखा जादुई शो, मालती के नन्हें हाथों में दिखा अलादीन का चिराग

28 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

 Bollywood Desk:  प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग देखा ‘अलादीन’ शो, बेटी के हाथों में दिखा जादुई   चिराग                                                                                                                     बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ ‘अलादीन’ ब्रॉडवे शो का आनंद लिया। उन्होंने इस जादुई अनुभव की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें प्रियंका, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि तस्वीरों में मालती के नन्हें हाथों में अलादीन का चिराग भी नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, “ब्रॉडवे प्रोडक्शन देखना बेहद जादुई अनुभव रहा। अलादीन शो अपने छोटे से परिवार के साथ देखना यादगार रहा। साथ ही दो बेहद प्रतिभाशाली कलाकार एडिवरॉय और सोन्या बलसारा को परफॉर्म करते देखना गर्व की बात रही। वे भारतीय हैं और उन्होंने मेरा दिल जीत लिया। शो में सब कुछ मंत्रमुग्ध करने वाला था। डिज्नी को एक बार फिर जादू बिखेरने के लिए धन्यवाद।”

प्रियंका की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। शो की एक्ट्रेस सोन्या बलसारा ने लिखा, “आपसे और आपके परिवार से मिलना बेहद खास अनुभव था, हमारे समुदाय के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।” वहीं एक्टर एडिवरॉय और डॉन डैरिल रिवेरा ने भी प्रियंका का शुक्रिया अदा किया। फैंस ने मालती को ‘जादुई चिराग वाली प्यारी परी’ कहा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका हाल ही में फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना थे। इसके अलावा वे वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन और फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी नजर आएंगी। साथ ही, प्रियंका एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘SSMB29’ में साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।