19 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Politics Desk: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पहले NDA के भीतर मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बनती दिख रही है। लंबे समय से विवाद का विषय बने विधानसभा स्पीकर पद को अब बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि गयाजी से नौवीं बार विधायक बने प्रेम कुमार इस पद के प्रमुख दावेदार हैं।
NDA की आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक मुहर लग सकती है। फिलहाल वे गठबंधन की सर्वसम्मति से चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह निभाने के लिए तैयार हैं।













