1 June 2025
जून महीने की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक गर्मी की लहर चलने की कोई संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि सामान्य सीमा के करीब है।
1 जून यानी आज पंजाब के छह जिलों — पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब — के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी पंजाब में तापमान सामान्य बना रहेगा।
वहीं, नौतपा के आखिरी दिन 2 जून को राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर शामिल हैं।
जिलावार मौसम की जानकारी:
अमृतसर: आज हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जालंधर: हल्के बादलों की मौजूदगी के साथ तापमान 24 से 37 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
लुधियाना: यहां भी हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला: हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान 30 से 40 डिग्री तक हो सकता है।
मोहाली: हल्के बादलों के साथ बारिश की संभावना है, तापमान 28 से 38 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।