बच्चों में निमोनिया: जानें क्या खाएं, क्या नहीं और कैसे करें सही देखभाल

बच्चों में निमोनिया: जानें क्या खाएं, क्या नहीं और कैसे करें सही देखभाल

13 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Health Desk: सर्दियों के मौसम में बच्चों में निमोनिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह फेफड़ों को प्रभावित करने वाला गंभीर संक्रमण है, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी हो सकता है। कमजोर इम्यूनिटी, ठंडी हवा, प्रदूषण और गंदगी इसके प्रमुख कारण हैं।

जयपुर के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के डॉ. सनी लोहिया बताते हैं कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे को सबसे पहले आराम और गर्माहट देना जरूरी है। कमरे को साफ, हल्का गर्म और हवादार रखें। बच्चे को गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से बचाएं।

खानपान पर रखें विशेष ध्यान:
निमोनिया के दौरान बच्चे को हल्का, पौष्टिक और पचने में आसान भोजन दें, जैसे — सूप, मूंग की खिचड़ी, दलिया या दाल का पानी।
मां का दूध या गुनगुना दूध देना जारी रखें, क्योंकि यह इम्यूनिटी बढ़ाता है।
विटामिन C से भरपूर फल जैसे पपीता, संतरा, सेब और केला खिलाएं।
बच्चे को बार-बार गुनगुना पानी पिलाते रहें ताकि शरीर में नमी बनी रहे।

इन चीजों से करें परहेज:
ठंडी चीजें, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और तला-भुना भोजन बिल्कुल न दें, क्योंकि ये संक्रमण को बढ़ा सकते हैं।

देखभाल के जरूरी उपाय:

  • बच्चे को भीड़ या प्रदूषित जगहों पर न ले जाएं।

  • नाक साफ रखें ताकि सांस लेने में तकलीफ न हो।

  • पर्याप्त नींद और आराम दें।

  • घर में धूम्रपान न करें।

  • लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सही खानपान और समय पर इलाज से बच्चे जल्दी ठीक हो सकते हैं और ठंड के मौसम में निमोनिया से सुरक्षित रह सकते हैं।