7 March 2025: Fact Recorder
Today News Headlines: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। यासीन मलिक के खिलाफ केस जम्मू से दिल्ली ट्रांसफर करने की CBI याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो रूस और अमेरिका को लेकर अमेरिका ने अपनी पॉलिसी बदल दी है, जिससे यूरोपीय देशों में हड़कंप हुआ है। इस पर फ्रांस ने रिएक्ट किया और रूस ने भी पलटवार किया। इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के एक गांव से 10 भारतीय मजदूरों को रेस्क्यू किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 मार्च को बजट पेश करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे दादरा नगर हवेली, सूरत और नवसारी में सभा करेंगे। सूरत में आज दोपहर 3 बजे उनकी सभा है। सूरत से पीएम मोदी अन्न सुरक्षा संतृप्तिकरण अभियान की शुरुआत करवाएंगे। 2 लाख लाभार्थियों को हर महीने NFSA के तहत मुफ्त अन्न सहाय उपलब्ध करवाया जाएगा। कल 8 मार्च को आंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल होंगे। नवसारी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल होंगे। नवसारी में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ से अधिक की सहायता उपलब्ध कराएंगे। नवसारी से ही पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
