Hindi English Punjabi

PM Modi Speech : ‘भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी’, दिल्ली के पहले विधानसभा सत्र को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

8 Feb 2025: Fact Recorder

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली में भगवा लहराया। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य वेलकम किया गया।

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। बीजेपी ने 45 सीटों पर जीत हासिल कर ली और 3 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में सिर्फ 21 सीटें आईं और एक जीत पर आगे है। भाजपा की जीत से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पार्टी की जीत पर भाजपा मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की जीत के जश्न में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। दिल्ली भाजपा के सांसदों ने भी पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि पहले विधानसभा सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसने भी लूटा है उसे लौटाना भी पड़ेगा। आपदा वालों ने अपने घोटालों को छिपाने के लिए रोज नई-नई साजिश रची। अब दिल्ली का जनादेश आ गया है। अब भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी। उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है।