भूटान में बोले पीएम मोदी: ‘दिल्ली धमाके के दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, जांच की जाएगी तह तक’

भूटान में बोले पीएम मोदी: ‘दिल्ली धमाके के दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, जांच की जाएगी तह तक’

11 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: भूटान से बोले पीएम मोदी: दिल्ली धमाके के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, साजिश की जांच होगी पूरी तरह                                                                                        भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने इस घटना को एक गंभीर साजिश करार दिया और बताया कि वह सोमवार रात से ही जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं।

थिम्फू में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं आज यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने देश को झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों की पीड़ा समझता हूं और पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

गौरतलब है कि सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल के पास से करीब तीन क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। जांच एजेंसियों को शक है कि दिल्ली धमाके के तार उसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं