रैली स्थल पर पंडाल और टेंट लगाते हुए लोग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए कूलर और पंखे की व्यवस्था की जाएगी। मंच को वातानु
।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकते हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वही रैली स्थल की तैयारी का जायजा भी लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 एकड़ में रैली स्थल का पंडाल लगेगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

जेसीबी की मदद से पाइप पर चढ़कर पंडाल लगाते हुए।
मंत्री विपुल गोयल करेंगे हिसार का दौरा
वन्य प्राणी विभाग की टीम ने एयरपोर्ट परिसर से दो वन्य प्राणियों को पकड़ा है। टीम एक-एक फीट एरिया की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले 11 अप्रैल को हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हिसार का दौरा करेंगे।
सोमवार को एयरपोर्ट चेयरमैन विपिन कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीवों की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। वन्य प्राणी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

रैली स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था।
नगर निगम क्षेत्र से 10 हजार लोग पहुंचेंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने दावा किया है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में हिसार जिला से हजारों नागरिक भाग लेंगे। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों व अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद हर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक नागरिकों के शामिल होने का यह लक्ष्य रखा गया है।
मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिसार नगर निगम क्षेत्र से 10 हजार लोग पहुंचेंगे।












