03 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए YouTube पर 30 मिलियन (3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं जिन्होंने यह माइलस्टोन हासिल किया है।
डिजिटल रैंकिंग के अनुसार, इस श्रेणी में वे अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro के सब्सक्राइबर पीएम मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई बताए जा रहे हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के सब्सक्राइबर भी उनसे काफी कम हैं।
Instagram पर भी बनाया विश्व रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में Instagram पर भी 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं।
2014 में Instagram से जुड़ने के बाद से उनकी डिजिटल लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है। तुलना के तौर पर:
Donald Trump – 43.2 मिलियन फॉलोअर्स
Prabowo Subianto – 15 मिलियन
Luiz Inacio Lula da Silva – 14.4 मिलियन
Recep Tayyip Erdogan – 11.6 मिलियन
Javier Milei – 6.4 मिलियन
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पीएम मोदी का डिजिटल आउटरीच वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है।
भारत में भी शीर्ष पर
भारत में Instagram फॉलोअर्स के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं Rahul Gandhi लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।













