पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: ‘नेहरू ने जिन्ना के सामने झुकी, वंदे मातरम् के टुकड़े किए गए’

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: ‘नेहरू ने जिन्ना के सामने झुकी, वंदे मातरम् के टुकड़े किए गए’

नई दिल्ली 09 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को लोकसभा में विशेष चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और तुष्टीकरण की राजनीति की। मोदी ने ऐतिहासिक उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया कि 1937 में जिन्ना के विरोध के बाद नेहरू ने वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि को लेकर सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा और बाद में कांग्रेस ने 26 अक्टूबर को वंदे मातरम् के उपयोग पर समझौता किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने हमेशा देशभक्ति की भावना के साथ समझौता किया। उन्होंने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय वंदे मातरम् को झेली गई दमनकारी परिस्थितियों से देश ने गुजरा। चर्चा के दौरान पीएम मोदी को भाजपा सांसदों ने वंदे मातरम् के नारे लगाकर और ”अब बंगाल की बारी” कहकर स्वागत किया।