Hindi English Punjabi

सी.एम. की योगशाला से गुरदासपुर जिले के लोग ले रहे हैं भरपूर लाभ

45

दफ्तर जिला लोक संपर्क अधिकारी, गुरदासपुर                                                                                जिले में विभिन्न स्थानों पर चल रही हैं 124 योग कक्षाएं – रमण बहल

गुरदासपुर, 08 मई, 2025 Fact Recorder

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा चलायी जा रही “सी.एम. की योगशाला” योजना के तहत गुरदासपुर जिले में बड़ी संख्या में लोग योग कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं। इन कक्षाओं में शामिल होकर लोग सर्वाइकल, पीठ दर्द, थायराइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, एसिडिटी, मोटापा, माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों से राहत पा रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्री रमण बहल ने बताया कि जिले में सी.एम. की योगशाला के तहत इस समय 124 स्थानों पर योग कक्षाएं चल रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक बीमारियों जैसे डिप्रेशन और फोबिया में भी लाभकारी साबित हो रहा है।

चेयरमैन श्री रमण बहल ने आगे बताया कि गुरदासपुर जिले में इस समय 26 योगा ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जो विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग की शिक्षा दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस पहल को पूरा सहयोग दिया जा रहा है, जो कि एक स्वस्थ समाज की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिले के किसी गांव या कसबे के लोग अपने नजदीकी स्थान पर योग कक्षा शुरू करवाना चाहते हैं तो वे योग कक्षाओं के जिला सुपरवाइजर या जिला यूनानी और आयुर्वेदिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।