03 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: आरबीआई सर्वे: महंगाई पर लोगों की चिंता कम, आमजन को आने वाले महीनों में राहत की उम्मीद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सितंबर 2025 के सर्वे में यह सामने आया है कि देशवासियों को महंगाई का दबाव पहले के मुकाबले कम महसूस हो रहा है। सर्वे के अनुसार, वर्तमान महंगाई की धारणा 7.4% पर है, जबकि अगले तीन महीनों के लिए महंगाई की उम्मीदें 8.1% और एक साल की उम्मीदें 8.7% रह गई हैं।













