गलती से खरीदे गए, अब करोड़ों में रिटेन: बैटिंग से ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, पंजाब किंग्स के हीरो शशांक सिंह की कहानीl

5/April/2025 Fact Recorder

पंजाब किंग्स ने 2024 IPL ऑक्शन में शशांक सिंह को गलती से खरीदा था। मैनेजमेंट को कुछ देर बाद इसका अहसास भी हुआ। लेकिन फैसला हो चुका था और पीछे हटने का ऑप्शन नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्रोलिंग के दौरान शशांक चुप रहे। उन्होंने IPL में दम दिखाया और पंजाब को अपने प्रदर्शन से जीत दिलाई। नतीजा यह हुआ कि एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए पंजाब ने 2025 आईपीएल के लिए शशांक को रिटेन किया। VIDEO में देखें कैसे एक गलती ने बदल डाली शशांक सिंह की किस्मत…

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL मैच एनालिसिस डेथ ओवर्स में बिखरी मुंबई की बल्लेबाजी, मिली हार:लखनऊ के 203 रन के जवाब में MI 191 पर रुकी; दिग्वेश राठी बने गेमचेंजर

डेथ ओवर्स में खराब बैटिंग के कारण मुंबई इंडियंस को 4 मैचों में तीसरी हार मिली। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने मुंबई को 12 रन के करीबी अंतर से हराया। मिचेल मार्श ने 60 और ऐडन मार्करम ने 53 रन बनाए। मुंबई से हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट लिए।​​​​​​​