05 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो की 12 से ज्यादा फ्लाइटें अचानक रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। फ्लाइट कैंसिलेशन की सूचना समय पर न मिलने के कारण कई यात्री दूर-दराज़ से एयरपोर्ट पहुंचे थे।
इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लग गई और कई लोग स्टाफ से बहस करते नजर आए। एयरलाइन प्रतिनिधि यात्रियों को दूसरी तारीख पर फ्लाइट री-शेड्यूल करने की सलाह देते रहे, लेकिन यात्रियों का कहना था कि उनकी यात्रा आज ही जरूरी थी। अचानक हुए कैंसिलेशन से यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुईं और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।













