Paonta sahib protest, Manpur devra incident, Yamuna river controversy | Hindu organizations protest | Sirmaur bypass chowk blockade | Update News | सिरमौर में गोवंश के अवशेष पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया चक्का जाम, धरने पर बैठे; ‌BJP विधायक-DSP और SDM पहुंचे – Shimla News

मौके पर पहुंचे प्रशासन अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित नवरात्र के दौरान गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल खड़ा हो गया है। अवशेष पोंटा साहब के मानपुर देवड़ा में यमुना नदी के किनारे मिले हैं। हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में पोंटा साहिब बायपास चौक पर चक्का जाम कर दिया

.

सूचना के अनुसार प्रदर्शनकारी पिछले तीन घंटों से लगातार धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय तहसीलदार ऋषभ शर्मा और थाना प्रभारी देवी सिंह मौके पर पहुंचे।

DSP और SDM भी मौके पर पहुंचे

तहसीलदार और थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी उनके आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद स्थानीय DSP और SDM भी मौके पर पहुंच गए है और प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास कर रहे है। वहीं स्थानीय भाजपा विधायक सुखराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

हिंदू संगठनों का कहना है कि पोंटा साहब में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस ने कभी ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे शहर के मुख्य चौक पर भी चक्का जाम करेंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन लगातार जारी है।