Panipat Ravindra Hospital Firing Update | पानीपत के अस्पताल में कर्मचारी को गोली मारी: शराबी अंदर घुस रहा था, रोकने पर फायर किया, गर्दन में लगी बुलेट – Panipat News

घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरियाणा के पानीपत शहर के मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल में सफाई कर्मचारी को नशे में धुत एक बदमाश ने गोली मार दी। आरोपी बिना वजह अस्पताल में घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे सफाई कर्मी ने रोक दिया। रोकने से तैश में आकर बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर उसकी

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं खून से लथपथ हालत में सफाई कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए ऑपरेशन थिएटर में भर्ती किया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वारदात शनिवार रात 9 बजे की है। रविंद्रा अस्पताल में सुमित निवासी गांव भादड, इसराना शराब के नशे में धुत हो कर आया। नशे मे अस्पताल के अंदर जाने लगा तो सफाई कर्मचारी बीर सिंह ने उसे रोका तो इसने अपनी लाइसेंसी हथियार से बीर सिह की गर्दन पर गोली मार दी और मौका से फरार हो गया।

पीछा कर बदमाश को पकड़ा इसके बाद अस्पताल के गनमैन देवेन्द्र व अभिषेक अस्पताल मैनेजर ने आरोपी सुमित को आठ मरला चौक के पास पकड़ लिया। जहां आरोपी सुमित ने देवेन्द्र की छाती पर भी अपना हथियार रख दिया। जिसके बाद देवेन्द्र ने भी अपना हथियार दिखाकर उसे काबू किया।