Panipat-police-arrests-four-smugglers-Charas-seizure-toll-plaza-update | पानीपत में 1.4 किलो चरस समेत 4 तस्कर काबू: टोल-प्लाजा के पास घूम रहे थे, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले – Matlouda News

पानीपत जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए-1 की टीम ने टोल प्लाजा के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए की कीमत की 1.4 किलो चरस बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ

गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। एक महिंद्रा गाड़ी में कुछ युवक संदिग्ध हालत में खड़े थे। सूचना के आधार पर सीआईए-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें जगदीश पुत्र श्रवण दास टिकरी, पूर्ण चंद उर्फ पिंकू पुत्र नीलमणि नंदी, भूपेंद्र पुत्र चुडा मंडी गांव चरदा और गगनदीप उर्फ गगन बटाद मंडी शामिल हैं।

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों और गाड़ी की तलाशी ली। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।