Panipat national highway truck caught fire | पानीपत में नेशनल हाईवे पर ट्रक में धमाके: टोल प्लाजा के पास आग लगी; 5 परिवारों के 15 लोगों ने कूदकर जान बचाई – Panipat News

नेशनल हाईवे पर आग लगने के बाद ट्रक में हो रहा धमाका।

हरियाणा के पानीपत में नेशनल हाईवे-44 की दिल्ली-चंडीगढ़ लेन पर टोल प्लाजा के पास रात करीब पौने 9 बजे चलते ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक में रखे CNG टैंक में भी धमाके हुए। जिस वक्त यह घटना हुई, ट्रक में 5 परिवारों के 15 लोग सवार थे। जिन्होंने ट्रक से

वहीं ट्रक में आग और धमाके से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। धमाके से ट्रक के टुकड़े दूर-दूर तक उड़कर जा रहे थे। इस वजह से जो गाड़ियां जहां थीं, वहीं रुक गई। पहले टोल पर मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक ट्रक में 15 लोग सामान समेत पंजाब से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे। ये लोग वहां ईंट-भट्‌ठे पर काम करते हैं। जब ट्रक पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां टोल कर्मी ने ट्रक में धुआं उठते देखा।

इसके बाद टोल कर्मियों ने ट्रक को आनन फानन में बैरिकेड्स को क्रॉस करवाया और साइड में रुकवाया गया। तुरंत ही उसमें मौजूद लोगों को नीचे उतारा गया। जैसे ही लोग नीचे उतरे तो एकाएक ट्रक में आग लगनी शुरू हो गई।

पानीपत में नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग

पानीपत में नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग

दमकल की गाड़ी आग बुझाती हुई

दमकल की गाड़ी आग बुझाती हुई

सीएनजी ब्लॉस्ट होने के कुछ ही सेकेंड बाद एक बार फिर से आग भड़की, हालांकि पहले ही ब्लॉस्ट में ट्रक के चिथड़े उड़ चुके थे।

सीएनजी ब्लॉस्ट होने के कुछ ही सेकेंड बाद एक बार फिर से आग भड़की, हालांकि पहले ही ब्लॉस्ट में ट्रक के चिथड़े उड़ चुके थे।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…