पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
हरियाणा के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने शनिवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। यह सरकार सबको साथ लेकर चल रही है और सभी को मान
।
पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह पूरी दुनिया में दिखाई दे रही है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के सबका विकास किया है।

सम्मान समारोह में बैठे हुए मंत्री कृष्ण लाल पवार साथ अन्य लोग।
जनहित के ध्यान में बजट पेश
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में जनहित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। हरियाणा में विकास की लहर चल रही है। कोई भी गांव या कस्बा ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य न हो रहे हों। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि 36 बिरादरी को साथ लेकर चला जाए।
इस अवसर पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र सिंह कादयान ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीस बिरादरी का भला करती है। नौकरी हो या अन्य कार्य, सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है।












