अनाज मंडी में गेहूं की रखी बोरियां।
हरियाणा में किसान अपनी गेहूं की फसल को मंडियों में पहुंचा रहे हैं। पानीपत की इसराना और मतलौडा मंडी में गेहूं की भारी आवक देखी जा रही है। किसान अपनी फसल का तौल मंडी के कांटे पर करवा रहे हैं। कुछ किसान निजी कांटों पर भी तौल करवाकर मंडी के कांटे से मिला
।
इसराना अनाज मंडी में अब तक 189844 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से हैफेड ने 87526 क्विंटल और वेयर हाउस ने 39685 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अहर खरीद केंद्र पर 21795 क्विंटल गेहूं आया है। यहां से 3200 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।

मंडियों में किसानों द्वारा लाया गया भारी मात्रा में गेहूं।
लिफ्टिंग का काम तेजी से हो रहा
मतलौडा मंडी में 116000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। सरकारी एजेंसियों ने यहां से 80000 क्विंटल गेहूं खरीदा है। इस बार लिफ्टिंग का काम तेजी से हो रहा है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। नौल्था खरीद केंद्र पर अभी तक कोई किसान नहीं पहुंचा है। इसकी वजह इसराना की नई अनाज मंडी का नजदीक होना है। क्षेत्र की मंडियों में अब तक 2 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं पहुंच चुका है।











