Panipat, Israna Government School, Kitchen Equipment Theft | During Holidays | पानीपत में सरकारी स्कूल में चोरी: छुट्टियों को दौरान घुसे चोर, स्टोर का ताला टूटा मिला, खाना बनाने का सामान गायब – Matlouda News

रसोई कर्मचारी मामले की जानकारी देते हुए।

पानीपत में इसराना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में छुट्टियों को दौरान चोरी हो गई। छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुला तो किचन से खाना बनाने का सामान गायब मिला। प्रधानाचार्य ने थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मामला गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर का है। स्कूल में 11 से 15 अप्रैल तक छुट्टियां थीं। जब 15 अप्रैल को स्कूल खुला, तो रसोई कर्मचारी ने स्टोर का ताला टूटा पाया। उन्होंने तुरंत प्रधानाचार्य दिनेश कुमार को सूचित किया। स्टाफ की मौजूदगी में जांच की गई।

चोरी हुआ सामान

चोरी हुए सामान में 6 पतीले (जिनमें 2 पीतल के), 6 ढक्कन, 2 बड़े सिल्वर तस्ले, 2 पीतल के पतीले, 40 स्टील थाली और 50 स्टील चम्मच शामिल हैं। इसके अलावा 2 बड़ी सिल्वर प्रांत, 1 कढ़ाई, 2 पलटे और 2 स्टील बाल्टी भी गायब मिलीं।

कई स्कूलों के किचन में पहले भी चोरी

प्रधानाचार्य ने थाना इसराना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में पहले भी कई स्कूलों के किचन में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों में चोरों के बढ़ते हौसलों को लेकर दहशत का माहौल है।