![]()
जानकारी देते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह।
हरियाणा के पानीपत जिले में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर व अन्य उपकरण चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के और चार आरोपियों को व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलि
।
टयूबवेल से तार निकालकर बेचने की फिराक में थे
जानकारी के अनुसार सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बीती 7 अप्रैल को उक्त चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर काला आंब मोड़ से गिरोह के तीन आरोपी गुन सागर नदई दरभंगा बिहार हाल किरायेदार आठ मरला, गुलबहार लड़वा मुजफ्फरनगर यूपी हाल किरायेदार शास्त्री कालोनी व साहिल सिसौली शामली यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर बबैल रोड को गिरफ्तार किया था। मौके पर आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई किलो तांबे की तार बरामद हुई थी।
तीनों आरोपी गांव डाहर के खेतों में ट्यूबवेल से चोरी की केबल से तांबे का तार निकालकर बेचने की फिराक में काला आंब मोड़ पर खड़े थे। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में रामकरण पुत्र बलवान डाहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
60 से अधिक वारदातों का किया था खुलासा पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथी मोहम्मद रियाज धनकी छपरा बिहार हाल किरायेदार आठ मरला, अशोक सनीचरी नोका बेतईया बिहार हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी, अविनाश टोपो पहाड़ गूंगवा पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार आठ मरला व परामनंद सौगढ़ मेहदापुर बिहार हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी के साथ मिलकर पानीपत में 72 व जिला करनाल व कुरूक्षेत्र में 60 से अधिक वारदातों का अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
पानीपत की 72 वारदातों में थाना इसराना की 39, थाना समालखा की 22, थाना मतलौडा की 6, थाना सदर की 3 व थाना सनौली की 2 वारदातों का खुलासा हुआ था।
7 दिन के पुलिस रिमांड में गहनता से पूछताछ
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने डाहर गांव में अन्य खेतों में ट्यूबवेल से चोरी की केबल से तांबे की तार निकालकर करनाल के कबाड़ी कश्मीरी लाल को बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी बाड़ी कश्मीरी लाल को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया और 5 किलों तांबे की तार बरामद की।
साथ ही गिरोह के फरार आरोपी मोहम्मद रियाज, अशोक, अविनाश टोपो व परमानंद को सोमवार को जाटल रोड पर फ्लाई ओवर पूल के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों अपने तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
नकदी के अधिकतर पैसे किए खर्च
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन सभी ने मिलकर खेतों से टयूबवेल से चोरी की मोटर व केबल से निकाली तांबे की तार राह चलते अज्ञात कबाडिय़ों को बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 1 लाख 93 हजार रूपए व वारदात प्रयुक्त औजार बरामद किए।
वहीं आरोपी गुन सागर, गुलबहार, साहिल व कबाड़ी कश्मीरी लाल को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी मोहम्मद रियाज, अशोक, अविनाश टोपो व परमानंद को मंगलवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
सभी आरोपी नशा करने के आदी
उक्त चोर गिरोह के सभी आरोपी वर्ष 2022 से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और पहली बार पुलिस पकड़ में आए है। गिरोह के सभी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी दिन में खेतों में रेकी कर रात के समय ट्यूबवेल की तार, मोटर व अन्य सामान चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।











