![]()
पंचकूला जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच-19 ने हेरोइन तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पहला आरोपी नरेश कुमार (38) शिम
।
कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा
क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक जीरकपुर से हेरोइन खरीदकर हिमाचल प्रदेश और पंचकूला में सप्लाई कर रहे हैं। सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-23 के पास गउशाला के नजदीक नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ा। आरोपियों के पास हेरोइन के कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
तस्करी में शामिल लोगों की तलाश जारी
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर मुख्य ड्रग माफिया तक पहुंचने के लिए छापेमारी जारी है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ‘नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव, मेरी शान अभियान’ के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।












