panchkula-parents-protest-against-school-management-fee-hike-uniform-books-issue-update | पंचकूला में स्कूल प्रबंधन की मनमानी का विरोध: अभिभावकों का प्रदर्शन, किताबों और वर्दी की जबरन खरीद पर जताया रोष – Panchkula News

अधिकारी को ज्ञापन सौंपते अभिभावक।

पंचकूला जिले के अद्वैत स्वरूप हीरापुरी परम ज्ञान ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन फीस बढ़ा रहा है। मेडिकल के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। स्क

किताबों की कीमत 6 हजार से 11 हजार

वहीं स्कूल हर साल किताबों और वर्दी का पैटर्न बदल देता है। इससे पुरानी किताबें बेकार हो जाती हैं। तीसरी से आठवीं कक्षा तक की किताबों की कीमत 6,000 से 11,000 रुपए तक है। यह सामान्य दर से काफी अधिक है। स्कूल प्रबंधन और दुकानदारों के बीच कमीशन की सेटिंग की बात सामने आई है।

जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र।

जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र।

कोई स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता

जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि बिना फॉर्म-6 भरे कोई स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जोगिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने निर्देश दिए कि इस साल पिछले वर्ष की ही फीस लागू होगी। अभिभावकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्कूलों की मनमानी रोकने की मांग की है।