panchkula itbp bhanu hourse riding state central armed forces | पंचकूला आईटीबीपी भानु में घुड़सवार जवानों का जलवा: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने लिया भाग; देखने वालों का दिल जीता – Panchkula News

पंचकूला के आईटीबीपी भानु में घुड़सवारी प्रतियोगिता आयोजित हुई

हरियाणा के पंचकूला में स्थित आईटीबीपी केंद्र भानू में आयोजित पुलिस हॉर्स टेस्ट प्रतियोगिता में आईटीबीपी के अश्व अंबर के साथ घुड़सवार हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे जबकि दिल्ली पुलिस के अश्व तिलक के साथ घुड़सवार हैड कॉन्स्टेबल संदीप खटा

आईटीबीपी भानु में घुड़सवारी प्रतियोगिता में करतब दिखाते जवान

आईटीबीपी भानु में घुड़सवारी प्रतियोगिता में करतब दिखाते जवान

इसी तरह मेड़ले रिले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सशस्त्र सीमा बल के “बी” टीम के अश्व अप्पू के साथ घुड़सवार सुरेन्द्र सिंह, अश्व रेवा के साथ घुड़सवार अमन पाठक तथा अश्व चैंपियन के साथ घुड़सवार यशपाल रहे। द्वितीय स्थान पर बी.एस.एफ की “ए” टीम के अश्व बिल्लू के साथ घुड़सवार कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार, अश्व समर प्लेस के साथ घुड़सवार हेड कॉन्स्टेबल तेज प्रसाद जोशी तथा अश्व प्रेम के साथ घुड़सवार कॉन्स्टेबल आकाश कुमार रहे।

वहीं तृतीय स्थान चंडीगढ़ पुलिस की “ए” टीम के अश्व किरण के साथ घुड़सवार प्रवीण, अश्व सम्राट के साथ घुड़सवार अमित कुमार तथा अश्व जूलियट के साथ घुड़सवार चंदर शेखर आज़ाद ने हासिल किया।

घुड़सवारी प्रतियोगिता में जवानों ने सभी का मन मोह लिया

घुड़सवारी प्रतियोगिता में जवानों ने सभी का मन मोह लिया

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के घुड़सवारों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में विजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए। उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता हमारे देश के घुड़सवारी खेल के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सुरक्षाबलों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देगी।